LYRIC

📌 Song Title छुप गये सारे नज़ारे
🎞️ Album/Movie दो रास्ते (1969)
🎤 Singer मो.रफ़ी, लता मंगेशकर
✍️ Lyrics आनंद बक्षी
🎼 Music लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल

Chhup Gaye Sare Nazare Lyrics in Hindi

छुप गये सारे नज़ारे, ओये क्या बात हो गयी
छुप गये सारे नज़ारे, ओये क्या बात हो गयी

तूने काजल लगाया, दिन में रात हो गई
तूने काजल लगाया, दिन में रात हो गई

मिल गये नैना से नैना, ओये क्या बात हो गयी
मिल गये नैना से नैना, ओये क्या बात हो गयी

दिल ने दिल को पुकारा, मुलाक़ात हो गयी
दिल ने दिल को पुकारा, मुलाक़ात हो गयी

कल नहीं आना, मुझे ना बुलाना
के मारेगा ताना ज़माना
कल नहीं आना, मुझे ना बुलाना
के मारेगा ताना ज़माना

तेरे होठों पे रात ये बहाना था
गोरी तुझको तो आज नहीं आना था

तू चली आई दुहाई, ओये क्या बात हो गयी
तू चली आई दुहाई, ओये क्या बात हो गयी

मैंने छोड़ा ज़माना, तेरे साथ हो गयी
हो मैंने छोड़ा ज़माना, तेरे साथ हो गयी
तूने काजल लगाया, दिन में रात हो गई

अम्बवा की डाली पे गाए मतवाली
कोयलिया काली निराली
अम्बवा की डाली पे गाए मतवाली
कोयलिया काली निराली

सावन आने का कुछ मतलब होगा
बादल छाने का कोई सबब होगा

रिमझिम छाए घटाएँ, ओये क्या बात हो गयी
रिमझिम छाए घटाएँ, ओये क्या बात हो गयी

तेरी चुनरी लहराई, बरसात हो गयी
तेरी चुनरी लहराई, बरसात हो गयी
दिल ने दिल को पुकारा, मुलाक़ात हो गयी

छोड़ ना बैयाँ, पडूँ तेरे पईयां
तारों की छैय्याँ में सईयाँ
छोड़ ना बैयाँ, पडूँ तेरे पईयां
तारों की छैय्याँ में सईयाँ

इक वो दिन था मिलाती ना थी तू अँखियाँ
इक ये दिन तू जागे सारी-सारी रतियाँ

बन गयी गोरी चकोरी, ओये क्या बात हो गयी
जिसका डर था बेदर्दी, वही बात हो गयी
जिसका डर था बेदर्दी, वही बात हो गयी

छुप गये सारे नज़ारे, ओये क्या बात हो गयी
दिल ने दिल को पुकारा, मुलाक़ात हो गयी

Added by

nvn1989

SHARE

Your email address will not be published. Required fields are marked *